आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती का रहने वाला अनिल कुमार बीते एक साल से लापता है. इस संबंध में अनिल के भाई शंकर ने आरआईटी पुलिस से भाई को खोज निकालने की गुहार लगाई हैं. शंकर ने पुलिस को बताया कि अनिल बीते मार्च 2024 से ही लापता है. वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा. शंकर के अनुसार अनिल घर से निकलने के बाद दो चार दिनों में लौट आता था पर उस दिन निकलने के कई दिन बाद भी वह नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला. बताया जाता है कि अनिल का दिमागी हालत ठीक नहीं था. वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है.



