जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद की ओर से स्थानीय तुलसी भवन में होली मिलन सह वासंती काव्य संध्या का आयोजन किया गया. परिषद अध्यक्ष डॉ प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित उक्त समारोह में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ अंगद तिवारी मुख्य अतिथि एवं तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

दीप प्रजवलन एवं माधवी उपाध्याय की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद प्रधान सचिव डॉ अजय कुमार ओझा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को होली की अग्रिम बधाई दी. इसके पश्चात उपस्थित रचनाकारों ने आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. समारोह के दूसरे चरण में वासंती काव्य पाठ आरंभ हुआ, जिसमें कुल 46 रचनाकारों ने अपनी होली, वसंत एवं सामयिक रचनाएं प्रस्तुत की. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में काव्य पाठ करने वालो में शीतल प्र. दुबे, डॉ रागिनी भूषण, विनय कुमार श्रीवास्तव, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, नीता सागर चौधरी, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, हरिहर राय चौहान, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, डॉ उदय प्रताप हयात, आरती श्रीवास्तव विपुला, निवेदिता श्रीवास्तव, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, सोनी सुगंधा, विन्ध्वासिनी तिवारी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, शेषनाथ सिंह ‘शरद’, पूनम सिंह, बलविन्दर सिंह, रीना सिन्हा सलोनी, लक्ष्मी सिंह रूबी, ममता कर्ण मनस्वी, सुष्मिता मिश्रा, सुदीप्ता जेठी राउत, विद्या शंकर विद्यार्थी, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र राज, चंदन अंजू मिश्रा, शकुन्तला शर्मा, क्षमाश्री दुबे, सोनी सुगंधा, मंजू कुमारी, निशांत कुमार, मनीष कुमार आदि प्रमुख रहे, जबकि डॉ अरुण कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूनम महानंद, जितेश कुमार तिवारी, अरुणा झा, कवलेश्वर पाण्डेय, महेन्द्र कुमार तिवारी एवं कई अन्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही.



