जमशेदपुर : तुलसी भवन की साहित्य समिति की ओर से संस्थान के मुख्य सभागार में बहुभाषी काव्य गोष्ठी ‘लोकमंच’ सह ‘होली मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया. संस्थान के अध्यक्ष सुभाषचंद्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित उक्त समारोह में उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ हुआ, जिसके पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने आपस में रंग बिरंगे फूलों से होली खेली. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद शहर के कुल 45 कलमकारों ने अपनी-अपनी मातृभाषाओं, यथा भोजपुरी, राजस्थानी, मैथिली, मगही, बंगला, पंजाबी, अंगिका, हिन्दी आदि में स्वरचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं. काव्य पाठ करनेवालों में शक्ति श्रीवास्तव, मनीष पाठक, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डॉ रजनी रंजन, आलोक तिवारी, कुमार मनीष, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, मंजू कुमारी, हरभजन सिंह रहबर, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, डॉ एनके सिंह, डॉ अरुण कुमार शर्मा, विनय कश्यप, हरिकिशन चावला, वसंत जमशेदपुरी, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, नीलम पेडीवाल, पूनम शर्मा स्नेहिल, पूनम सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव, शिप्रा सैनी मौर्या, नीता सागर चौधरी, सर्वानन्द सिंह, सोनी सुगंधा, पी वासुदेव राव, बलविन्दर सिंह, रीना सिन्हा सलोनी, शेषनाथ सिंह शरद, सविता सिंह मीरा, वरुण प्रभात आदि प्रमुख रहे. काव्य पाठ के उपरांत ‘निनाद’ की ओर से ‘होली भजन जैमिंग’ का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य रूप से तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया व गुहाराम, साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, डॉ संध्या सिन्हा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, मुकेश रंजन, डॉ पुष्पा तिवारी, उपासना सिन्हा, हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह, कवलेश्वर पाण्डेय, सूरज सिंह राजपूत, माधुरी मिश्र, शीतल प्रसाद दुबे, रानी मोदी, उषा किरण चावला, उमा पाण्डेय, मनीष सिंह वंदन, सुदीप्ता जेठी राउत, डॉ सुनीता बेदी, ममता कर्ण, रीना गुप्ता, पूनम सिंह, रमेश कुमार आदि सहित शताधिक लोगों की उपस्थिति रही. अंत में होली मिलन के इस अवसर पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद लिया.







