सरायकेला: सरायकेला जिला बल के पुलिस जवान अनिल झा का हार्ट अटैक से मौत हो गया है. अनिल झा वर्तमान में टाइगर मोबाइल के जवान के रूप में सिनी ओपी में अपनी सेवा दे रहे थे. बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया. आनन फानन में उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. इधर सूचना पाकर मृत जवान के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि जवान का परिवार जमशेदपुर के कदमा में रहता है. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया जाएगा. जहां गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई की जाएगी.



