जमशेदपुर / आदित्यपुर: पूर्वी सिंहभूम लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह (45) का बुधवार को टीएमएच में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों की माने तो बृज मोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. घटना के बाद आदित्यपुर कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बता दे कि कांग्रेस के छात्र इकाई से राजनीति के सफर की शुरुआत करने वाले स्वर्गीय सिंह कांग्रेस के कई अहम पदों को सुशोभित कर चुके थे. पिछले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ज्वाइन किया था जिसमें उन्हें पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष बनाया गया था.



