जमशेदपुर : जमशेदपुर में होली 14 मार्च को मनाया रहा है. इसको देखते हुए 14 मार्च की सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में नो इंट्री लगा दिया गया है. इस दौरान बसों को छोड़कर शेष सभी तरह की भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित कर दिया गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल और यातायात पुलिस अधीक्षक की ओर से संयुक्त आदेश निकाला गया है, जिसमें नो इंट्री लगाने की पुष्टि की गयी है. रात 12 बजे के बाद से यातायात सामान्य हेगी.



