जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा 16 मार्च रविवार को सोनारी राम मंदिर परिसर में निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा. इस कैंप में पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ नेत्र जांच करेंगे. जांच में पाये जाने वाले मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा. शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेणुका चौधरी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करेंगी.(नीचे भी पढ़े)
दंत चिकित्सक डॉ दमन दीप कौर द्वारा दांतों की जांच की जाएगी, जबकि जनरल फिजिशियन डॉ एसके मिश्रा अन्य बीमारियों का परीक्षण करेंगे. सोनारी राम मंदिर कमिटी के सहयोग से महिला मंच द्धारा इसका आयोजन किया जा रहा हैं. यह जानकारी गुरूवार को मंच की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. यह शिविर पूरी तरह से निःशुल्क है और सभी वर्गों के लोगों के लिए खुला रहेगा. आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.



