जमशेदपुर : टाटा स्टील के लाइम प्लांट कैंटीन के नये कियोस्क का उदघाटन किया गया. यह वहीं विभाग है, जहां से टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु चुनाव जीतकर आते है और फिर अध्यक्ष बनते है. इस कैंटीन कियोस्क का उदघाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने ही किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन चैतन्य भानु, चीफ ऑफ एग्लोमरेट्स सुरजीत सिन्हा, चीफ लाइन प्लांट राजेश कुमार, चीफ एचआर मुकेश अग्रवाल, हेड एचआर प्रियंका पांडेय, हेड एचआर स्टील अभिषेक चटर्जी, हेड लाइम प्लांट अभिजीत बोस, हेड इलेक्ट्रिकल अरघो देव, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, सहायक सचिव अजय चौधरी, कमेटी मेंबर हेमंत कुमार, निखिल कुमार समेत लाइम प्लांट ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल के सारे कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे. लाइम प्लांट में कर्मचारियों को काम के बीच में नाश्ता या खाना मिलने में दिक्कत होता था. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों को दूर जाना पड़ता था. इसको देखते हुए प्लांट में ही नया कैंटीन को शुरू कर दिया गया. वहां सारे खाने सस्ते में मिलेंगे. नाश्ता, खाना के अलावा रात का खाना भी यहां मिलेगा जबकि पानी से लेकर चाय कॉफी समेत तमाम खाद्य पदार्थ मिलेंगे. इस दौरान यहां के कर्मचारियों को काफी फायदा होगा और उनको आने जाने में समय गंवाना नहीं पड़ेगा जबकि प्रोडक्टिविटी भी बढ़ जा सकती है.



