गालूडीह : बीआरसी भवन गालूडीह में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बीईओ प्रभाकर कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड के कुल 9 विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें एमएस चोड़िन्दा, यूपीजी गवर्नमेंट एमएस धतकीडीह, हिंदी एमएस नोवाग्राम, यूएचएस बड़ाजुड़ी, यूपीजी गवर्नमेंट एचएस बाघुड़िया, यूपीजी गवर्नमेंट एचएस बनकाटी, आदर्श मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बराज और बोर्ड एमएस के विद्यार्थी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता से सफल छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया. प्रतियोगिता में जज मुन्ना मानकी, रंजीत घोष का चयन हुआ. प्रतियोगिता में प्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बराज, द्वितीय हिंदी एमएस और तृतीय स्थान के रूप में यूपीजी गवर्नमेंट एमएस धतकीडीह को चुना गया. इन तीन विद्यालयों के विद्यार्थी 24 मार्च को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.



