
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाटपुर गांव में जिला अनाबाद योजना से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक कुणाल षाड़गी और सांसद प्रतिनिधि गौरी शंकर महतो ने नारियल फोड़ कर किया. कार्यक्रम में विधायक श्री षाड़ंगी ने कहा कि इस नाली के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को हो रही दिक्कतें कम होंगी तथा बरसात के मौसम में काफी राहत मिलेगी. यह इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी. नाली निर्माण होने से लोगों को जल-जमाव की समस्या से निजात मिलेगी. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, तपन ओझा, सागीर हुसैन, अभिजीत घोष, दीपक बारिक, मो इकबाल, अरुण बारिक, संतोष गुप्ता, आकाश कर, अनूप राउत समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
Attachments area




