• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel netherland : टाटा स्टील नीदरलैंड ने प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और सस्टेनेबल विषय सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक परिवर्तन कार्यक्रम की घोषणा की, कंपनी ने शुरू की तेज पहल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील नीदरलैंड ने अपनी परिवर्तन योजना के तहत कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श शुरू करने के लिए सेंट्रल वर्क्स काउंसिल को औपचारिक रूप से परामर्श का अनुरोध सौंपा है. टाटा स्टील का आइमुदीन प्लांट, नीदरलैंड में स्थित होने के साथ-साथ यूरोप के सबसे रणनीतिक स्टील मेकिंग केंद्रों में शामिल है. इसकी गहराई वाले समुद्री बंदरगाह और प्रमुख ग्राहकों के निकटता इसे प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रदान करती है. अपतटीय पवन ऊर्जा, ट्रांसमिशन नेटवर्क और पाइपलाइन अवसंरचना तक सुलभता, इसे ग्रीन स्टील उत्पादन की दिशा में सक्षम बनाती है. इस परिवर्तन यात्रा में डच सरकार सहित सभी प्रमुख हितधारकों के साथ सतत और सक्रिय संवाद जारी है. वित्तीय वर्ष 2025 में टाटा स्टील नीदरलैंड्स ने एक सशक्त वापसी की है, जहां लिक्विड स्टील का उत्पादन 6.75 मिलियन टन प्रति वर्ष की लगभग पूरी क्षमता तक पहुंच गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पहले, वित्त वर्ष 2024 में ब्लास्ट फर्नेस के पुनर्निर्माण में हुई देरी से उत्पादन प्रभावित हुआ था. हालांकि, यूरोप में भू-राजनीतिक तनाव, कारोबार व सप्लाई चेन में बाधा, और बढ़ती ऊर्जा लागत जैसे कारकों ने संचालन लागत और वित्तीय प्रदर्शन पर दबाव बनाए रखा है. टाटा स्टील नीदरलैंड को यूरोप की सबसे प्रतिस्पर्धी, कुशल और लाभदायक स्टील मेकिंग इकाइयों में परिवर्तित करने के संकल्प के साथ, कंपनी ने एक व्यापक परिवर्तन कार्यक्रम की शुरुआत की है. यह बहुआयामी रणनीति उत्पादन क्षमता को अधिकतम करने, परिचालन लागत को कम करने, और उत्पाद पोर्टफोलियो व लाभ मार्जिन को अनुकूल बनाने पर केंद्रित है, जिससे संगठन दीर्घकालिक सस्टेनेबिलिटी और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल कर सके. टीएसएन अपनी कार्यक्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक नई, अधिक प्रभावी संगठनात्मक संरचना अपना रहा है. यह संरचना ज़िम्मेदारी आधारित, स्वचालित, मानकीकृत होगी और कार्यों की दोहराव को समाप्त करेगी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इस पुनर्गठन के तहत लगभग 1600 प्रबंधन और सहायक पदों को चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा. साथ ही, टीएसएन के स्थानीय प्रबंधन बोर्ड में भी रणनीतिक बदलाव किए जा रहे हैं. आज परिवर्तन योजना के लिए ‘रिक्वेस्ट फॉर एडवाइस’ सेंट्रल वर्क्स काउंसिल को सौंप दी गई है और ट्रेड यूनियनों को भी इस संदर्भ में सूचित किया गया है. आगामी हफ्तों में प्रस्तावित बदलावों पर व्यापक और रचनात्मक परामर्श प्रक्रिया चलाई जाएगी, ताकि सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. टाटा स्टील नीदरलैंड का एक महत्वाकांक्षी ग्रीन स्टील परिवर्तन योजना है, जिसके तहत इस दशक के अंत तक दो में से एक ब्लास्ट फर्नेस को एक नए डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) फर्नेस और इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) से प्रतिस्थापित किया जाएगा. इस बदलाव से प्रति वर्ष लगभग 5 मिलियन टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है. आईमुदीन के आसपास के आवासीय समुदायों के लिए पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, अनुमतियों और कानूनी आवश्यकताओं से परे कई अतिरिक्त कदम उठाने का प्रस्ताव भी रखा गया है. टाटा स्टील को पूरा विश्वास है कि आने वाले महीनों में नीदरलैंड सरकार के साथ फंडिंग और नीतिगत सहयोग पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी. (नीचे भी पढ़ें)

आज घोषित रूपांतरण कार्यक्रम टीएसएन को न सिर्फ भविष्य में आवश्यक निवेशों के लिए सक्षम बनाएगा, बल्कि इसे यूरोप में सबसे प्रतिस्पर्धी और सस्टेनेबल स्टील निर्माता बनने की दिशा में भी सशक्त आधार प्रदान करेगा. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ और टाटा स्टील नीदरलैंड के सुपरवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील और टाटा स्टील नीदरलैंड की हमारी प्रतिबद्ध टीम के साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि टाटा स्टील नीदरलैंड एक बार फिर यूरोप के सबसे आधुनिक और कुशल स्टील प्लांट्स में अग्रणी स्थान हासिल करे और अपने ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला स्टील तैयार करता रहे. हम डच सरकार और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर सक्रिय और रचनात्मक संवाद कर रहे हैं ताकि ग्रीन स्टील योजना में हमारी साझा भागीदारी सुनिश्चित हो सके. यह परिवर्तन उस भविष्य की दिशा में एक मजबूत आधारशिला है, जहां हम टाटा स्टील नीदरलैंड को एक सुदृढ़ संचालन और वित्तीय प्रोफ़ाइल प्रदान कर सकें ताकि यह यूरोप की सबसे श्रेष्ठ और सस्टेनेबल स्टील कंपनियों में अपना स्थान सुनिश्चित कर सके. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील नीदरलैंड के सीइओ हांस वान डेन बर्ग ने कहा कि आज की घोषणा हमारे भविष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम है, एक ऐसा भविष्य जो सस्टेनेबल हो, प्रतिस्पर्धी हो और अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने. टाटा स्टील नीदरलैंड के निदेशक मंडल के रूप में हम भलीभांति जानते हैं कि प्रस्तावित पुनर्गठन हमारे कर्मचारियों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, और हम इस कठिन प्रक्रिया को सभी हितधारकों के साथ मिलकर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. बीते समय में हमने लागतों में कटौती के लिए सतत प्रयास किए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम फिर से वह आवश्यक परिवर्तन लाने में सफल होंगे, जो एक स्थायी भविष्य की ओर ले जाएं, एक ऐसा भविष्य जहां हम हर परिस्थिति में उत्कृष्ट लाभप्रदता के मानक स्थापित कर सकें.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Central spokesperson of JMM meets health minister : स्वास्थ्य मंत्री से मिले प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग
खबर

Central spokesperson of JMM meets health minister : स्वास्थ्य मंत्री से मिले प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

August 13, 2026
Saraikela independence day rehearsal : सरायकेला में डीसी-एसपी ने किया फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी
खबर

Saraikela independence day rehearsal : सरायकेला में डीसी-एसपी ने किया फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी

August 13, 2026
Jamshedpur love dispute – बागबेड़ा : प्रेम विवाद में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत, युवती के पिता जेल में, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
खबर

Jamshedpur love dispute – बागबेड़ा : प्रेम विवाद में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत, युवती के पिता जेल में, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

August 13, 2026
Next Post

Jharkhand education minister intiative : एकलव्य विद्यालयों में जमशेदपुर के बच्चों को मिलेगा दाखिला, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, विधायक संजीव सरदार ने दी सख्त हिदायत

Jharkhand provincial marwari sammelan-झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को

Jamshedpur traffic police misbehaviour : जमशेदपुर की ट्रॉफिक पुलिस के खिलाफ उठी आवाज, विधायक संजीव सरदार, जनता दल यूनाइटेड, आजसू समेत अन्य दलों ने की दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग, वीडियो में साफ दिख रहा है पुलिसवालों की बदतमीजी और पीड़ित परिवार का दर्द, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News