• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur traffic police misbehaviour : जमशेदपुर की ट्रॉफिक पुलिस के खिलाफ उठी आवाज, विधायक संजीव सरदार, जनता दल यूनाइटेड, आजसू समेत अन्य दलों ने की दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग, वीडियो में साफ दिख रहा है पुलिसवालों की बदतमीजी और पीड़ित परिवार का दर्द, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक गर्भवती महिला के साथ पुलिस द्वारा की गयी बदसलूकी का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर अब पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बन रहा है. इसको लेकर कई मंच से दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की है. इसको लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर के एसएसपी से मांग की है कि ऐसे पुलिसवाले को दंडित करें जबकि आजसू ने भी इसकी डिमांड की है. इस बीच एक वीडियो आया है, जिसमें पूरी घटना का वृतांत है. (नीचे भी पढ़े)

टाटानगर स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक गर्भवती महिला से बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद इलाके में हंगामा मच गया. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. नाराज लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन रोड को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में भारी जाम लग गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने तुरंत डीएसपी ट्रैफिक को दूरभाष पर निर्देश दिया कि दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द से जल्द अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान किसी भी आम नागरिक, विशेष रूप से महिलाओं, छात्रों, बीमार और बुजुर्गों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. विधायक ने सवाल उठाया कि जब पहले ही आदेश दिया गया था कि ट्रैफिक चेकिंग सीसीटीवी कैमरे के सामने की जाए, तो जिला ट्रैफिक पुलिस इसका पालन क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने इस मामले को एसएसपी और डीजीपी के समक्ष भी उठाने की बात कही और कहा कि ट्रैफिक पुलिस के अमानवीय रवैये को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विधायक संजीव सरदार ने साफ किया कि जनता की सुरक्षा और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर अनावश्यक परेशान करने की प्रथा को तुरंत रोका जाए. उन्होंने कहा कि जनता को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़े अधिकारियों से मिलकर भी इस व्यवस्था में सुधार की मांग करेंगे. (नीचे भी पढ़े)

दूसरी ओर, जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रेस प्रवक्ता आकाश शाह ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र में जमशेदपुर यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग के दौरान कथित रूप से एक गर्भवती महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करने की घटना सामने आई है जो बेहद ही आपत्तिजनक है. पुलिस प्रशासन पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेवारी है लेकिन पिछले कुछ दिनों से यातायात पुलिस इसके विपरित ही कार्य कर रही है. इसमे हेलमेट चेकिंग के नाम पर जनता के साथ अपराधियों के जैसा सलूक किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

यातायात डीएसपी के उत्त बयान जिसमें उन्होंने सीसीटीवी कैमरा युक्त स्थान पर ही चेकिंग अभियान चलाने की बात कही थी वह भी जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लागू होते दिखाई नही दे रही है. इसका दुष्परिणाम है की यातायात अधिकारियों और जनता के बीच चेकिंग के दरमियान टकराव थम नहीं रहा है और आज बागबेड़ा में बेहद ही शर्मशार करने वाली घटना हुई है जिसमें एक गर्भवती महिला को भी हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस की ज्यादती का शिकार होना पड़ा. श्री शाह ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की है इस घटना की त्वरित जांच करवाकर जो भी दोषी है उनपर विधिसम्मत करवाई करें साथ ही हेलमेट पहन कर वाहन चलाने के लिए जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने की पहल करें.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश
खबर

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

October 14, 2026
Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल
खबर

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026
Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी
खबर

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

October 14, 2026
Next Post

jamshedpur ma pitambara temple- बिरसानगर में मां पीताम्बरा मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ,कलश यात्रा में शामिल हुई 101 महिलाएं

Jharkhand deoghar floriculture : कम लागत में फूलों की खेती कर आत्मनिर्भर बन रहे देवघर के किसान, गेंदा और गुलाब खेती के लिए बने किसानों के पसंदीदा फूल

saraikela chhau mahotsav-सरायकेला में खरसावां शैली छऊ नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, छऊ कलाकेंद्र खरसावां को मिला पहला स्थान, कला संस्कृति को बचाए रखना सभी का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jugsalai mla mangal kalindi : मुख्यमंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

tata workers union pays homage to ex president : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को दी गयी श्रद्धांजलि, 30 साल पहले यूनियन परिसर में ही कर दी गयी थी अध्यक्ष की हत्या

jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट में शेड बनाने की सराहना, प्रयास को मिली सफलता

srinath university study tour : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक भ्रमण, रिसर्च और साइंस को बढ़ावा देने की पहल

jharkhand ex minister banna gupta meets cm : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता, कई विषयों पर हुई चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jugsalai mla mangal kalindi : मुख्यमंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

tata workers union pays homage to ex president : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को दी गयी श्रद्धांजलि, 30 साल पहले यूनियन परिसर में ही कर दी गयी थी अध्यक्ष की हत्या

jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट में शेड बनाने की सराहना, प्रयास को मिली सफलता

srinath university study tour : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक भ्रमण, रिसर्च और साइंस को बढ़ावा देने की पहल

jharkhand ex minister banna gupta meets cm : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता, कई विषयों पर हुई चर्चा

tata steel uisl new initiative : रसोई के कचरे से हरित उद्यानों तक : टाटा स्टील यूआइएसएल ने बिग बास्केट के माध्यम से जमशेदपुर के घरों तक पहुंचाया ‘प्रकृति स्नेह’

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News