ईचागढ़ : सरायकेला जिले के ईचागढ़ प्रखंडांतर्गत मैसाड़ा पंचायत के बुरूहातु के ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई ने अंचलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई ने अंचलाधिकारी पर विगत कई महीनों से उनका मानदेय रोक दिये जाने का आरोप लगया है. (नीचे भी पढ़ें)
बलभद्र गोराई के अनुसार उन्होंने सीओ के समक्ष कई बार आवेदन किया, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. बलभद्र गोराई के अनुसार अंचलाधिकारी उनको बुरूहातु के ग्राम प्रधान के रूप में मानने को भी तैयार नहीं हैं. बलभद्र ने कहा कि उन्होंने अंचलाधिकारी से बुरूहातु गांव चल कर ग्रामीणों से पूछताछ कर लेने के लिए भी कहा, मगर अंचलाधिकारी सुनने तक तैयार नहीं हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बलभद्र गोराई ने अंचलाधिकारी पर घूस मांगने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि सीओ घूस नहीं देने के कारण उनके साथ अन्याय कर रहे हैं. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जल्द ही अंचलाधिकारी के विरुद्ध न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी भी दी.




