गालूडीह: नेशनल हाइवे पर एमवीआई द्वारा गुरुवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान भारी वाहन व चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. इस क्रम में चलने वाले वाहनों को रोका गया,साथ ही कागजातों की जांच की गयी. इसी क्रम में एमवीआई ने हाइवे पर एक लकड़ी के सामान से भरी आयशर ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 33 ई 0246 को रोका एंव कागजातों की जांच की गयी. चालक ने विभागीय कर्मचारियों के सामान से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया. जिसके कारण वाहन को गालूडीह थाना के हवाले कर दिया गया.



