जमशेदपुर : कांग्रेसी नेता और जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी निवासी गोपाल यादव को फर्जी आइडी से जान से मारने की धमकी मिली है. वह पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का करीबी है. उसने इसको लेकर मानगो थाना और साइबर थाना में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराया है. उसनें बताया है कि स्कूल से घर आते समय गोपाल यादव के बेटे को रोककर पिताजी को पीतल डालने की बात अपराधियों ने किया. गोपाल यादव ने कहा कि विधायक सरयू राय के शह पर उनके समर्थक उनको मारना चाहते हैं. (नीचे भी पढ़े)
दर्ज की गयी शिकायत में बताया गया है कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते है और सार्थक तर्कों को संप्रेषित करते है, लेकिन कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक आइडी फेसबुक के द्वारा उनके खिलाफ निरर्थक और अमर्यादित टिप्पणी 3 से 4 दिन से उनके मोबाइल नंबर 8709559442 पर की जा रही है. उसने बताया है कि जब वह और उनके पुत्र शिवम राय घर से निकलते है तो कुछ युवकों द्वारा पीछा किया जाता है. उनके पुत्र शिवम राय को 9 अप्रैल को दोपहर 1.35 बजे शेन इंटरनेशनल स्कूलके पास एनएच 33 पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा रोककर उनके और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गयी. उनके पूरा परिवार इससे भयाक्रांत है और इस बात की प्रबल संभावना है कि उनके परिवार के साथ भविष्य में कळभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है.



