जमशेदपुर : भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन सामाजिक संगठन के लोगों द्वारा बिनोद कुमार प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. यह बताया गया है कि हमारे सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, बिनोद कुमार प्रजापति के सामाजिक संगठन में सक्रियता और सहभागिता को देखते हुए इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेदारी से मनोनीत करने का काम किया है. इनके, हीरोज आर्गेनाइजेशन में सक्रिय रहने से, प्रजापति समाज के विभिन्न सामाजिक कार्य में गति मिलेगी. इस मनोनीत कार्यक्रम समारोह में संगठन के, राष्ट्रीय सचिव राम रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रजापति एवं प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति के साथ हीरोज आर्गेनाइजेशन सामाजिक संस्थान के अन्य कई पदाधिकारीगण मौजूद थे.



