जमशेदपुर : टाटा स्टील ने टिनप्लेट डिवीजन के बिजनेस को व्यवस्थित करने के लिए नये बिजनेस काउंसिल का गठन किया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने इस बिजनेस काउंसिल का गठन किया है. इसके चेयरपर्सन वीपी मार्केटिंग व सेल्स फ्लैट प्रोडक्ट प्रभात कुमार को बनाया गया है जबकि हेड कारपोरेट प्लानिंग टिनप्लेट स्वरुप चटर्जी को संयोजक बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें सदस्य के तौर पर चीफ मार्केटिंग व सेल्स टिनप्लेट अमित अग्रवाल, फ्लैट प्रोडक्ट के चीफ मैनुफैक्चरिंग अनिल कुमार पुजारी, चीफ कारपोरेट स्ट्रैटेजी व प्लानिंग अनिमेश सिन्हा, वीपी एचआरएम टाटा स्टील अतरई सान्याल, चीफ इंटीग्रेटेड प्लनिंग व सर्विसेज केशरी कुमार, चीफ बिजनेस फाइनांस व एनालिटिक्स प्रदीप कुमार बाल, चीफ आइटीएस प्रणब कुमार मिश्रा, चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर रंजन कुमार सिन्हा, वीपी कारपोरेट फाइनांस ट्रेजरी व रिस्क मैनेजमेंट स्मिता शाह, चीफ फाइनांसियल कंट्रोलर टिनप्लेट संजय शर्मा, चीफ एचआरबीपी सप्लाइ चेन प्रोक्योरमेंट सोनम रंजन, टिनप्लेट के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती और चीफ आरएंडडी व प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी विनय वसंत महाशाब्दे को सदस्य बनाया गया है.



