जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने आइएल और आर ग्रेड के अधिकारियों के साल भर के कार्यों का एसेसमेंट का नया पैमाना तय कर दिया है. इसके तहत इन सारे ग्रेड के अधिकारियों के लिए नया एसेसमेंट का पैमाना तय किया गया है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2030 तक ऐसे ही आकलन होता रहेगा. पहला साल 2025 का रैंक के अलावा 2026, 2027, 2028, 2029 और 2030 तक समेकित परफार्मेंस स्कोर तय किया जायेगा, जिसके आधार पर अधिकारियों का प्रोमोशन, वेतन और बोनस तय किया जायेगा. नये पैमाना के तहत स्कोर 1 न्यूनतम होगा, जो अधिकारी कम अपना योगदान करते है, उनको यह स्कोर दिया जायेगा और रेटिंग 1 दिया जायेगा. वहीं, स्कोर 2 में कंसिस्टेंट कंट्रीब्यूटर (लगातार योगदानकर्ता) दिया जायेगा, जिसका रेटिंग 2 होगा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं , स्कोर 3 में सक्सेसफुल कंट्रीब्यूटर (सफल योगदानकर्ता) को रखा जायेगा, जिनका रेटिंग 3 ही होगा. वहीं, चौथे स्कोर एक्सेपसनल कंट्रीब्यूटर (असाधारण योगदानकर्ता) को दिया जायेगा, जिनका रेटिंग 4 होगा. 1 अप्रैल से इसको प्रभावी कर दिया गया है. इन चार बैंड में ही सारे अधिकारियों की रैंकिंग होगी, जो पहले 6 रैंक में होता था. पहले स्कोर 1 इनइफेक्टिव परफार्मेस (अप्रभावी प्रदर्शन) करने वाले को सी रेटिंग दिया जाता था. वहीं, 2 नंबर स्कोर डेवलपिंग परफार्मेंस (विकसित प्रदर्शित) करने वाले को दिया जाता था, जिनका रेटिंग बी होता था. वहीं, तीसरे स्कोर में स्टैंडर्ड परफार्मेंस (मानक प्रदर्शन) था, जिनका रेटिंग बी प्लस होता था. इसी तरह 4 नंबर स्कोल इफेक्टिव परफार्मेंस (असरदार प्रदर्शन) वाले को दिया जाता था, जिनको ए रेटिंग मिलता था. रहीं, सुपीरियर परफार्मेंस (बेहतर प्रदर्शन) करने वाले को 5 स्कोर दिया जाता था, जिनको ए प्लस रेटिंग दिया जाता था. वहीं, आउटस्टैंडिंड परफार्मेंस (असाधारण प्रदर्शन) करने वाले को 6 स्कोर दिया जाता था, जिनका रेटिंग इ होता था. लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. 6 स्कोर और रेटिंग को 4 स्कोर और रेटिंग तय कर दिया गया है.



