जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के आगामी सत्र चुनाव के लिए अध्यक्षीय प्रत्याशी बसंत मित्तल का जमशेदपुर आगमन पर आज साकची अग्रसेन भवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के आतिथ्य में हुआ। मारवाड़ी सम्मेलन साकची, जुगसलाई, सोनारी समेत अन्य शाखा ने दिया बसंत मित्तल को समर्थन. (नीचे भी पढ़ें)

मारवाड़ी सम्मेलन की एक आवश्यक बैठक अग्रसेन भवन मे साकची शाखा अध्य्क्ष बजरंगलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के वर्तमान अध्यक्ष बसंत मित्तल जी को पूर्ण समर्थन देते हुए विजयी बनाने हेतु कार्य किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, दीपक पारीक, संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, लिप्पु शर्मा, बजरंग अग्रवाल, महावीर मोदी, पवन अग्रवाल, सुभाष शाह, शिव प्रकाश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने भी अपने संबोधन मे बसंत मित्तल को प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन सन्नी संघी एवं धन्यवाद ज्ञापन मंटू लाल अग्रवाल ने दिया.




