जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर स्थित नदी किनारे से सूरज लाल (24) नामक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. सूरज 9 अप्रैल की शाम को घर से यह कहकर निकला था कि वह शराब पीने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया. स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को नदी के उस पार बालीगुमा जाने वाले रास्ते के पास जलकुंभी के बीच शव को पत्थर में फंसा हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं मृतक बागुननगर रोड नंबर 5 का रहने वाला युवक था. फिलहाल परिजनों ने किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदु पर छानबीन कर रही है.



