
रांची: झारखंड में भाजपा को झटका लगा है, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. ताला मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को त्यागपत्र भेज दिया है. उन्होंने पत्र लिखा है कि मैं, ताला मरांडी, भाजपा का एक समर्पित सदस्य रहा हूं. पार्टी की ओर से द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं.(नीचे भी पढ़े)

वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया हूं. मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है. मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए. जानकारी के अनुसार ताला मरांडी झामुमो का दामन थाम लिया है. भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में वे झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली.



