जमशेदपुर : जमशेदपुर में रिवर पंप हाउस से टाटा मोटर्स और टेल्को कॉलोनी में रॉ वाटर जाने वाला मेन लाइन शुक्रवार की सुबह फट गया. इसके कारण देवनगर कुष्ठ आश्रम में भयंकर पानी काफी प्रेशर से लोगो के घरों में घुस गया. 100 फीट से भी ज्यादा ऊंचा पानी का प्रेशर उठने लगा. सूचना मिलते ही भाजपा नेता पवन अग्रवाल पहुंचे. उन्होंने तत्काल टाटा स्टील यूआइएसएल के हेड वाटर संजीव झा, जीएम आरके सिंह, राजीव कुमार को सूचना दी. सीतारामडेरा थाना प्रभारी को भी सूचना दी गई. 18 घर पूरी तरह नष्ट हो गए. 50 से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए. घरों में कुष्ठ पीड़ित खाना बना रहे थे. कोई सोया था. जैसे तैसे लोग भागने लगे. काफी मुश्किल से एक बुजुर्ग को घर से निकाला गया. वह घर में फंस गया घर गिर गई. लगभग 1 घंटे बाद टाटा स्टील यूआइएसएल के राजीव कुमार पहुंचे तो पवन अग्रवाल की उनसे काफी तीखी नोक झोक हो गई. जब राजीव कुमार ने कह दिया कि हमारा प्लांट अब बंद हो जाएगा. पवन ने कहा कि आपका प्लांट जरूरी है तो कुष्ठ आश्रम में रहने वाले गरीबों की जान उससे ज्यादा जरूरी है. पवन ने तत्काल पानी बंद कराने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)

लगभग 2 घंटे बाद पंप हाउस से पानी बंद किया जा सका. तब तक 18 घर पानी के प्रेशर से जमींदोज हो चुके थे. सारा घर में रखा समान बर्बाद हो चुका था. पानी बंद होने की उपरांत पवन ने बगल में बने सामुदायिक भवन में रहने की व्यवस्था करा 50 से ज्यादा लोगों के लिए दोपहर का भोजन बनवा कर उपलब्ध कराया पवन ने जीएम आर के सिंह से मांग की कि कुष्ठ आश्रम के 18 घरों का पुनर्माण कराया जाए. इन लोगों के नुकसान की भरपाई की जाए. यह लोग भीख मांगकर अपना जीवन बसर करते है. मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने एसओआर से बात कर तत्काल चावल उपलब्ध कराने का आग्रह किया.



