जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत सिद्धो कान्हू के मोड़ पर बुलेट अनियंत्रित होकर गिरने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में बुधराम शांडिल्य (28) और गोलू मुंडा (22) शामिल है. प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों बुलेट पर सवार होकर देर रात बिरसानगर थाना जा रहे थे, तभी टर्निंग में उनकी बुलेट और अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क पर गिर गया. घायलों को दोस्तों द्वारा एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां गोलू मुंडा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिय. वही बुधराम की स्थिति को देखते हुए उसके परिजन उसे टीएमएच लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गयी. दोनों मृतक दोस्त थे जो बिरसानगर जोन नंबर 2बी के रहने वाले थे. बुधराम टेल्को में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. वही गोलू उषा मार्टिन में काम करता था. फिलहाल गुरुवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.




