रामगोपाल जेना,चाईबासा:
पाकिस्तान में कल हुए सफल एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पहलगाम हमले का बदला लिए जाने की खुशी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से शुरू होकर शहीद पार्क चौक तक निकाली गई.
यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने वीर जवानों को नमन करते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया. यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णय क्षमता एवं जीरो टॉलरेंस नीति की प्रशंसा की. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा”देश के जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को माकूल जवाब मिलेगा. यह तिरंगा यात्रा वीरता और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है.(नीचे भी पढ़े)

पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा पहलगाम में शहीद हुए जवानों की शहादत बेकार नहीं गई. ऑपरेशन सिंदूर ने हर देशवासी के दिल को गर्व से भर दिया है. हम भारतीय सेना के साहस को नमन करते हैं.भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुवंर गागराई ने कहा यह यात्रा भारत की संप्रभुता और वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है. भाजपा हमेशा राष्ट्र की रक्षा में लगे वीरों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी.
वरिष्ठ भाजपा नेता जेबी तुबिद ने कहा सेना की यह कार्रवाई हमारे आत्मसम्मान और राष्ट्रीय सुरक्षा का परिचायक है. अब देशवासी पहले से ज्यादा गर्व और विश्वास के साथ सेना के पीछे खड़े हैं.(नीचे भी पढ़े)
भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम ने संकल्प लिया है कि हर मोर्चे पर देश के वीरों का सम्मान किया जाएगा और भारत की एकता व अखंडता के लिए समाज में जनजागरण फैलाया जाएगा. तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित थे पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, जेबी तुबिद, जिला अध्यक्ष संजय पांडे, गीता बालमुचू, सतीश पुरी, पवन शर्मा, रामानुज शर्मा, चंद्रमोहन तियू, राकेश पोद्दार, जय किशन बिरूली, मुकेश दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, रोहित दास, अनूप प्रसाद, संजय पति, हेमंत केसरी, रूपा दास, हेमंत विश्वकर्मा, गंगा कारवां, अंगद साव, दिलीप साव, सुजीत विश्वकर्मा, रितेश कुमार पिंटू, मुकेश सिंह, शिव बजाज, बिरजू रजक, रोहित पाल, पप्पू राय, द्वारिका शर्मा, निलेश देवगम, नीरज पाण्डेय, जीतू गुप्ता, सुखमति बिरूवा, सुमित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
.



