• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 7, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur salutes indian army : सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा जमशेदपुर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रवक्ता प्रेम झा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता नंदजी प्रसाद, कांग्रेस नेता जम्मी भाष्कर ने भारतीय सेना और पीएम को लेकर कही यह बात

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय सेना के पाकिस्तान में घुसकर किये गये हमले को लेकर हर कोई खुश है. हर कोई इसकी तारीफ कर रही है. पार्टी लाइन से उठकर हर वर्ग ने सेना और भारत सरकार की तारीफ की है. (नीचे भी पढ़ें)

सांसद ने कहा – पीएम और सेना ने सिंदूर की लाज रख ली
ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हमें अपने  नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नाज और अपने पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है. भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी आतंकवादियों के कमर को तोड़ने का काम किया है वह ऐतिहासिक है. आतंकवादियों ने जिस तरह से बर्बरता पूर्ण तरीके से भारतीय माताओं और बहनों के सिंदूर को उजाड़ा था आज सैनिकों ने इसका करारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर करके दिया है. प्रधानमंत्री ने आपरेशन सिंदूर नाम देकर उन मृत आत्माओं अपनी श्रद्धांजलि दी है. पूरी दुनिया को यह यकीन था कि मोदी जी कुछ जरूर करेंगे. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करके यह साबित कर दिया है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है।मोदी है तो मुमकिन है आज यह बात एक बार फिर साबित हो गया.  सांसद श्री महतो ने कहा यह नया भारत है।देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री सहित सारे सैनिक बधाई के पात्र हैं. (नीचे भी पढ़ें)

हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है : मंगल कालिंदी
बुधवार देर रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.एयर स्ट्राइक पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकी ढेर हो गए।हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है ,भारतीय सेना का साहस  हर भारत वासियों का विश्वास है. ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों द्वारा मारे गए भारतीय लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

हमें गर्व है भारतीय सेना पर जिन्होंने सिंदूर का बदला लिया: बन्ना गुप्ता
राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि भारतीय सैनिकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान पोषित आतंकवादी ठिकानों पर हमले के लिए हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है, हमारे देश के बहादुर सैनिकों ने सिर्फ पहलगाम का बदला नहीं लिया बल्कि दुश्मन देश के साथ पूरे विश्व को एक कड़ा संदेश दिया है कि भारत की संप्रभूता और सम्मान पर जब भी हमला होगा भारत की सेना जवाब तो देगी वो भी घर में घुसकर जवाब देगी. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में हमारी बहनो के सिंदूर को मिटाने वाले पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों को मार गिराने का साहस भरा कार्य हमारी देश की सेना ने किया है. झारखंड के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यह समय देश के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होने का है, इसलिए हम सब मिलकर अमन शांति के साथ देश के वीर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें और देश के लिए हर तरह के कुर्बानी देने के लिए तैयार रहें.  (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा, खून का बदला खून से लिया
भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले कर पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की प्रशंसा करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण करार दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि उनका 56 इंच का सीना आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्प और साहस का प्रतीक है. आतंकियों ने निर्दोषों का खून बहाकर भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दी. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने रात डेढ़ बजे पाक प्रायोजित आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. हमारे वीर जवानों ने सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर खून का बदला खून से लिया. यह कार्रवाई पहलगाम के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि और उन बहनों के आंसुओं का जवाब है, जिनका सुहाग आतंकियों ने छीना था. (नीचे भी पढ़ें)

नया भारत सहेगा नहीं बल्कि घर मे घुसकर मारेगा: प्रेम झा
वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने कहा कि हमारे देश के लिए गर्व का दिन है, जो लोग भारत की क्षमता पर सवाल उठाते थे, आज उनके मुंह पर करारा तमाचा लगा है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके घर पाकिस्तान में घुसकर मारा है. यह सीधा संदेश है कि यह नया भारत है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत अब आतंक सहेगा नहीं बल्कि घर मे घुसकर मरेगा. हम सब अपने देश के जवानों के साथ हैं, उनकी साहस, शौर्य और पराक्रम पर हम सबको गर्व है. (नीचे भी पढ़ें)

पाकिस्तान पर हमला सराहनीय : कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडल प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जैसे को तैसा  का जवाब अब समय की मांग है और पाकिस्तान को निर्दोष लोगों की हत्या की कीमत चुकानी ही पड़ेगी. श्री भास्कर ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों का खून बहाया गया, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकियों की है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि अब देश आतंक के खिलाफ एकजुट हो गया है. कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन करते हुए भारतीय सेना के साहस, शौर्य और तत्परता की सराहना की है. श्री भास्कर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश देना जरूरी है कि भारत की सहनशक्ति की सीमा अब पार हो चुकी है और देश अपनी रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है. (नीचे भी पढ़ें)

मोदी जी और वीर सैनिकों पर हमे गर्व है : नंदजी प्रसाद
देश के वीर सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम का एक बार और परिचय देते हुए आप्रेशन सिन्दूर के माध्यम से पहलगाम हमले में मासुम पीड़ित बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया है. उनकी वीरता को नमन करते हुए उन्हें सैल्यूट करता हूं जिन्होंने बिना कैज्यूएलिटी के 30 मिनट में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया और अपने देश लौट गए. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने फिर एक बार बता दिया है कि आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा।आइए हम सब मिलकर देश के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाएं. (नीचे भी पढ़ें)

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेता दिनेश कुमार का बयान  ‘मोदी है तो मुमकिन है’
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर राष्ट्र भर में गर्व और उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब देश की कमान एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता के हाथों में हो, तो असंभव भी संभव बन जाता है। भारतीय सेना के साहस, समर्पण और रणनीतिक कौशल पर पूरे देश को गर्व है. यह सिर्फ सैन्य सफलता नहीं, बल्कि ‘नए भारत’ की संप्रभुता, आत्मबल और सुरक्षा नीति का भी प्रतीक है. मोदी है तो मुमकिन है – यह सिर्फ नारा नहीं, हर सफल मिशन की हकीकत है. दिनेश कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सेना के प्रत्येक जवान को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत अब किसी भी चुनौती का जवाब अपने शर्तों पर देने में सक्षम है. (नीचे भी पढ़ें)

भारत के लिए गर्व का समय : अमित
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है. इस हमले में निर्दोष नागरिकों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया था. अमित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति में विश्वास रखती है. उन्होंने भारतीय सेना के साहसी और निर्णायक कदम – पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की. यह कार्रवाई न केवल देश के आत्म-सम्मान की रक्षा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भारत अब आतंक के खिलाफ मूकदर्शक नहीं रहेगा. सेना ने जो शौर्य और संयम दिखाया है, उस पर पूरे देश को गर्व है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन
खबर

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

August 7, 2026
Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला
खबर

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

August 7, 2026
Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खबर

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

August 7, 2026
Next Post

Adityapur accident - आदित्यपुर में अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आयी गम्हरिया सीडीपीओ, आवास लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur rape case - सोनारी में किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur love triangle fight- जुबिली पार्क में त्रिकोणीय प्रेम विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News