जमशेदपुर : निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा के 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर नामांकन हेतु बच्चों का आवेदन ऑनलाइन http://rteeastsinghbhum.com पोर्टल पर भरा गया था. 6 मई को जमशेदपुर के डीसी ऑफिस (जिला समाहरणालय) के सभागार में उक्त पोर्टल पर पाये गये योग्य आवेदनों का आरक्षित सीट पर नामांकन हेतु रैंडमाइजेशन के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न की गई जिसमें कमजोर वर्ग एवं अभिवंचित समूह के कुल 1303 बच्चों को चयनित किया गया. चयनित बच्चों की सूची विद्यालयवार आवेदन संख्या सहित एनआईसी पोर्टल एवं आरटीइ पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. अभिभावक या पालक से अनुरोध किया गया है कि वे लोग अपना आवेदन संख्या एवं सम्पर्क संख्या अंकित कर स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए लगों को https://forms.rteeastsinghbhum.com/applicationform/registered और https://jamshedpur.nic.in/ पर लॉग इन करना होगा.



