गालूडीह : सांखोसाई में स्थित मालती मार्डी सनशाइन एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को गोद लेकर निशुल्क शिक्षा दी जा रही है. स्कूल के प्रिंसिपल सुनील राय ने बताया कि स्कूल में गरीब परिवारों के बच्चों को गोद लेकर निःशुल्क शिक्षा दी जाती है. गुरुवार को मानवी सबर और दीपक सिंह को गोद लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि कई गरीब माता-पिता भी अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन बढ़ती हुई फीस के कारण पीछे हट जाते हैं. इसीलिए स्कूल ने दो बच्चों को गोद लिया है.



