पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी गांव में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एसबेस्टस छत के घर में सो रहे 14 वर्षीय बच्चे कुणाल सरदार की मौत हो गई. घटना शनिवार रात लगभग 8 बजे की है. जानकारी अनुसार क्षेत्र में शनिवार शाम से तेज मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गर्जन हो रही थी. इसी समय जूनियर मनोज सरदार के घर आकाशीय बिजली गिरा और इसकी चपेट में खाना खाकर सोय कुणाल को अपनी चपेट में ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
आकाशीय बिजली से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुनकर भाजपा नेता मनोज सरदार पीड़ित परिवार के पास पहुंचे एवं बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच कर बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी. घटना से पीड़ित परिवार में शोक व्याप्त है.












