सरायकेला: सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी के समीप स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दिन के करीब दस बजे के आसपास सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इस घटना में बुजुर्ग सुकराम महतो बुरी तरह से घायल हुए हैं. वहीं बाइक 60 को एक बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक सवार राहुल प्रधान (22) को भी हल्की चोट आई है. घटना के बाद दोनो घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जहां से चिकित्सकों ने बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं बाइक सवार युवक को हल्की चोट आने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सुकराम महतो बीरबांस गांव के निवासी हैं. वे जिओ पेट्रोल पंप के बगल में चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क में सेंट्रीग का काम कर रहे थे. सड़क के दूसरी ओर किसी काम से बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान कांड्रा की ओर से आ रहे बाइक ने ठोकर मार दी. बाइक सवार युवक बड़ाबंकी के गीतिलता का निवासी है. घटना में बुजुर्ग का दायां पैर टूट गया है.











