जमशेदपुर: रविवार को रांची में संपन्न हुए जेएससीए चुनाव में सौरव तिवारी ने सेक्रेटरी पद के लिए एकतरफ़ा जीत दर्ज की. इस मौक़े पर शहर के दो क्रिकेटर निहाल सिंह एवं अमरदीप सिंह ने उन्हें बधाई दिया. इन दोनों क्रिकेटरों ने कहा कि बचपन में हमने सौरव तिवारी भैया को ही देखकर क्रिकेट की शुरुआत की एवं हम उनके ही कोचिंग कैंप केबल टाउन से आते हैं. सौरव भैया को भारतीय टीम का सफ़र तय करते हुए भी हमने काफ़ी नज़दीकी से देखा है और इसके बाद इतने बड़े पद पर आने के बाद हमें पूरा उम्मीद है कि झारखंड क्रिकेट एक नई ऊंचाई को छूएगा. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि निहाल सिंह एवं अमरदीप सिंह ने विभिन्न स्तरों पर झारखंड एवं सीनियर जमशेदपुर टीम का प्रतिनिधित्व किया है. साथ ही साथ पूरे भारत वर्ष में इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के फ़ाइनल तक का सफ़र तय कर चुके हैं.











