आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर डीवीसी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में एलपीटी टैंकर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक़ की पहचान आदित्यपुर भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कांड्रा की ओर जा रहे टैंकर ने सुधा डेयरी मोड़ के समीप लगे ट्रैफिक सिग्नल को पार करने के चक्कर में टैंकर चालक तेजी से भागने लगा इसी दौरान शनि मंदिर की ओर जा रहा बाइक सवार टैंकर के पिछले चक्के की चपेट में आ गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भागने में सफल रहा. घटना के बाद सड़क पर अफरा- तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच में जुट गयी है.











