जमशेदपुर : जमशेदपुर की कदमा पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. वहीं उनके पास से दो देशी ऑटो लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा गोली और दो आइफोन बरामद किया गया है. अपराधियों में सोनारी के न्यू ग्वाला बस्ती का रहने वाला अंकुर सिंह (25) और सीतारामडेरा न्यू बाराद्वारी देव नगर का रहने वाला उदयभान सिंह (22) है. इस संदर्भ में सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 18 मई को सुबह 11.30 बजे गुप्त सूचना मिली की कदमा एलआईसी ग्राउंड में दो व्यक्ति हथियार के साथ घुम रहे है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. (नीचे भी पढे़ं)

सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षख नगर ने नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसे छापेमारी के दौरान पकड़ा गया. वहीं एसएसपी ने बताया कि बीते चार माह में कुल 28 एफआइआर दर्ज की गयी, जिसमें 68 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं उनके पास से 44 हथियार बरामद किये गये है. कदमा में 10 हथियार बरामद किये गये है.











