जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर के शोहदा-ए-कर्बला कमिटी का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपायुक्त से मिलकर मोकामे कर्बला की समस्या से अवगत कराया है. वहीं कमिटी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मोकामे कर्बला की समस्या पर उचित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खरकई नदी के तट पर बेली बोधनवाला घाट मार्ग के बगल में मुस्लिम समुदाय का धार्मिक स्थल मोकामे कार्बला अवस्थित है. वहां से मोहरम के समय शहर के सभी मोहरम आखड़ा जुलूस, ताजिया निकलकर इसी कर्बला में धार्मिक रीति रिवाज से समापन होता है. धार्मिक स्थल पर सभी मुस्लिम समुदाय के लोग मुरादे मांगने के लिए कर्बला में आते है. इसमें खासकर मुस्लिम महिलाएं शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त स्थान के पास पटियाला नाम का बियर बार संचालित होता है, जहां से लोग शराब को खरीदकर कर्बला जाने वाले रास्ते में अपना वाहन लगाकर खुलेआम नशीली पदार्थों का सेवन करते है. बीते बुधवार की रात जब कर्बला बंद था तभी असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर कर्बला के गेट के पास काफी हंगामा किया गया तथा शराब के बोतलों को धार्मिक स्थल मोकामे कर्बला के प्रांगण में फेंक दिया गया. इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी गयी परंतु उन्होंने संज्ञान नहीं लिया. धार्मिक स्थल एवं शराबियों को लेकर शहर में बड़ा दंगा का रूप ले सकता है, जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. दंगे से बचने के लिए इस मामले में तत्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है. ज्ञापन सौंपने में सिकंदर, बाबूलाल सिंह, हाजी निजाम समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.



