जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक ऐसी संस्था का उदय हुआ है, जिसका नाम मंच है, जो कला और साहित्य के प्रति समर्पित संस्था है. इन्हें चार वर्गों में बांटा गया है मंच (नाट्य चौपाल), मंच (संगीत चौपाल), मंच (काव्य चौपाल), मंच(नृत्य चौपाल) शामिल है. बुधवार को भुइयांडीह के नीति बाग कॉलोनी में मंच संस्था के तत्वावधान में संध्या 5 बजे मंच (काव्य चौपाल)की सचिव निवेदिता श्रीवास्तव के आवास पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पटना की राष्ट्रीय कवियित्री श्वेता ग़ज़ल उपस्थित रही. साथ ही शहर के प्रसिद्ध साहित्यकार, कलमकार, कवि, कवियित्री ने कार्यक्रम में अपनी एक से एक रचना सुनकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्वेता ग़ज़ल को एवं मंच की संस्थापक सह अध्यक्ष अनिता सिंह को सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मंच की सचिव निवेदिता श्रीवास्तव ने बहुत सुगमता के साथ किया. कार्यक्रम में उपस्थित कवि कवियत्री –
सविता सिंह मीरा, वसंत जमशेदपुरी, सुष्मिता मिश्रा, सरिता सिंह, वीणा पाण्डेय भारती, वरुण प्रभात, पूनम सिंह, अनिता निधि, माधवी उपाध्याय, राजेंद्र शाह राज, उपासना सिन्हा, राजेंद्र सिंह, सुधांशु पांडेय, शिप्रा सैनी, आरती श्रीवास्तव विपुला उपस्थित रही.



