जमशेदपुर: टेल्को सबुज कल्याण संघ परिसर में 14 जून को बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा. इसका आयोजन (श्याम महोत्सव 2025) शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्याम युवा मंडल टेल्को द्धारा किया जा रहा हैं. बाबा के दरबार में आमंत्रित कलाकार कोलकाता से विवेक शर्मा (जीतू), अनिल लाटा सहित जमशेदपुर के महावीर अग्रवाल मुन्ना भजनों की अमृत वर्षा करेंगें. (नीचे भी पढे)

सागार मूर्ति म्यूजिकल ग्रुप जमशेदपुर के कलाकार भी अपनी कला की प्रस्तुति देंगें. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा दास सहित कई श्याम प्रेमी समाजसेवी शामिल होगें. इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्याम युवा मंडल की एक बैठक गुरूवार को सपन्न हुई. बैठक में सभी तैयारियों पर चर्चा की गयी. श्याम युवा मंडल ने सभी श्याम प्रेमियों से श्याम महोत्सव 2025 में 14 जून शनिवार को संध्या 08 बजे से शामिल होने का अनुरोध किया हैं.



