सरायकेला: 10 जून से शुरू हुए मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान में जिला पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है. 26 जून तक चलने वाले इस अभियान को अधिक प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचे इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने- अपने क्षेत्र के स्कूल- कॉलेज, शिक्षण संस्थान, अस्पताल के साथ- साथ सड़कों पर भी आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान की शुरुआत की है और लोगों को नशा से दूर रहने का शपथ भी दिला रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
गुरुवार को दोनों अनुमंडल में यह अभियान विशेष रूप से चलाया गया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि नशे की वजह से लोग अपराध की दुनिया में जा रहे हैं. इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं का भी शिकार हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि खासकर युवा वर्ग इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने जिले वासियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.



