जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत राम मंदिर चौक के पास गुरुवार की शाम अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी. स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और युवक एक दूसरे से भिड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी पुलिस और पीसीआर वैन तत्काल मौके पर पहुंची.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मौजूदगी से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया. हालांकि इस झड़प के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद आपसी मतभेद को लेकर था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.



