जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापानी स्टील कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की टीम जमशेदपुर पहुंची. टाटा स्टील के भीतर संचालित इस कंपनी का दौरा इन लोगों ने किया और अधिकारियों के साथ बैठक की. जेसीएपीसीपीएल के अधिकारियों के अलावा टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ भी इनकी वार्ता हुई. इस दल में चेयरमैन यामामोटो, डायरेक्टर यूनिजावा, तानूगुची, सीएचआरओ एके सिंह, मोहम्मद तौसीफ और कल्याणी शामिल है. इन लोगों ने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित मस्ती की पाठशाला का भ्रमण भी किया. इस दौरान जेसीएपीसीपीएल यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम ने सभी का स्वागत किया और उनसे बातचीत की. मस्ती की पाठशाला का फंडिंग भी जेसीएपीसीपीएल द्वारा की जाती है. स्कूल के प्रबंधन पदाधिकारियों को जापान की कई किताबें भी भेंट इस टीम द्वारा की गयी. इस स्कूल के संचालन की सराहना की गयी.



