जमशेदपुर: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर से एक हादसे में ठेका कर्मचारी की मौत हो गयी. रेल लॉजिस्टिक ऑपरेशन में यह हादसा हुआ है. बताया जाता है कि देर रात करीब 1.35 बजे यह घटना घटी. प्लांट के भीतर रेल लॉजिस्टिक ऑपरेशन के ट्रैक नंबर पांच के वेस्ट मार्शलिंग यार्ड में राइट्स लिमिटेड के लोकोमोटिव से माल की ढुलाई चल रही है. लोको इंजिन 11 टीजीएस वैगन लेकर जा रहा था जबकि 4 स्पेशल बॉक्स भी था, जो खाला था. उसको पार्क लाइन में कर दिया गया था. शंटिंग ऑपरेशन के दौरान ग्राउंड क्रू ने इंजन चालक की तलाश शुरू की. लोको ऑपरेटर कोई आवाज देने पर भी कोई रिस्पांस नहीं दे रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद उनकी तलाशी ली गयी तो वह लोको इंजन के वैगन के नीचे ही चक्का के नीचे कटा हुआ हालत में पाया गया. इसके बाद उनको तत्काल टीएमएच के वेस्ट प्लांट फस्र्ट एड में चिकित्सकों ने उनकी जांच की गयी, जिसमें उसकी मौत की पुष्टि चिकित्सकों ने कर दी. मृतक लोको पायलट कर्मचारी ठेका मजदूर था, जिसका नाम सुनील कुमार सिंह है. वह जमशेदपुर के न्यू आस्था ट्विन सिटी के सिगनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में रहता था. वह शादी शुदा है, जिनका 3 माह का बच्चा है और वह बिहार के सासाराम का मूल निवासी है. बताया जाता है कि उनका एक भाई संदेश है, जो अधिवक्ता है, जो सासाराम से चल चुके है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच टाटा स्टील की ओर से इस घटना पर अपना बयान दिया गया है. इसमें बताया गया है कि टाटा स्टील के लोजिस्टिक ऑपरेशन (इनबॉउन्ड) मैं रात करीब 1:30 बजे एक घटना में 34 वर्षीय सुनील कुमार सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई. वह राइट्स लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी था. कंपनी ने कहा है कि इस संबंध में और सूचनाए इकट्ठा की जा रही है, इसके बाद अपडेट किया जाएगा.



