जादूगोड़ा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में आज शनिवार को भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर योग प्रशिक्षक घनश्याम शर्मा ने लोगों को योग सिखाया व उसके फायदे से अवगत कराया. कार्यक्रम में 60 से अधिक अधिकारियों,कर्मचारियों ने अपने परिवारजनों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह आयोजन संध्या 7 बजे यूसिल कॉलोनी की जादूगोड़ा केंद्र के हॉल में आयोजित की गई व देर रात्रि तक चला. यहां यूसिल के सेवानिवृत लेखा अधिकारी घनश्याम शर्मा सह योग गुरु ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं कराईं. (नीचे भी पढ़े)
इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जादूगोड़ा माइंस के खान प्रबंधक एनवी वीएस बाबू, उनकी पत्नी एन सुनीता, बागजाता खान प्रबंधक रोहित कुमार,अपर प्रबंधक तपोधीर भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन किया. इस दौरान क्लब के सचिव पुष्पराज ने शॉल उड़ाकर कर अतिथियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन संचालन जितेंद्र सिंह ने की. इस मौके पर खान प्रबंधक,रोहित कुमार, जादूगोड़ा खान प्रबंधक एनवीवी एस बाबू, उनकी पत्नी एन सुनीता,अपर प्रबंधक तपोधीर भट्टाचार्य क्लब के सचिव पुष्प राज, श्रीनिवास सिंह , तारक डे, विनोद सिंह, संजय कुमार, उमेश चंद्र कुमारसमेत भारी संख्या में यूसिल कर्मियों व उनके परिजनों ने हिस्सा लिया.












