गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा मौजा के खाता संख्या 34 और प्लॉट संख्या 289 पर बन रहे अबुआ आवास निर्माण कार्य कर रहे लाभुक के खिलाफ मूल रैयत डिंगला कालिंदी ने बीडीओ और अंचल अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित का आरोप है कि लखन नामक व्यक्ति द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. पीड़ित ने बताया कि उनकी जमीन मौजा कान्ड्रा में है, जिसका खाता संख्या 34 और प्लॉट नंबर 289 है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने आरोप लगाया कि लखन द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें धमकी दी जा रही है. पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जमीन की सुरक्षा की मांग की है. पीड़ित ने कहा कि वह अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए न्याय चाहते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं. इस मामले में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए काम रुकवा दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं.



