जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम शक्ति केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में भारतवर्ष की एकता और अखण्डता के लिए आजीवन संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देनेवाले प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पितृ पुरुष परम श्रद्धेय डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर सोनारी नॉर्थ ले आउट यादव सभागार में एवं अन्य शक्ति केंद्र में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय, मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, युवा मोर्चा के अभिषेक डे, उपेंद्र गिरी, जिला भाजपा सह मिडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, एसटी मोर्चा के जिला मंत्री संजय मुंडा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय रजक, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, शंकर सिंह, विकास साहू, प्रदीप सिंह, उषा यादव, प्रिंस यादव, मनोज मिश्रा, काजल मुखर्जी, भरत सिंह, डाक्टर दीपक घोष, नीरज प्रसाद, विजय कुमार, सुजीत आदित्य, रास बिहारी प्रसाद, रमेश प्रसाद साहू, डाक्टर राजीव यादव, विनोद, जयप्रकाश प्रसाद, सन्नी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी अमर दास, तापस नंदी, गणेश मलहोत्रा,सह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे.



