पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित शिवशक्ति नगर से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नगद समेत आभूषणों की चोरी कर ली है. पीड़ित द्वारा इसकी लिखित शिकायत कोवाली थाना में की गई है .घटना के संबंध में पीड़ित पिंटू मंडल ने बताया कि वह वे सुंदरनगर से डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर तक स्कूली बच्चों को पहुंचाने हेतु स्कूल वेन चलाने का कार्य करते है. उनकी पत्नी रिंकू मंडल जो हल्दीपोखर के घर मे अकेली थी. (नीचे भी पढ़े)
मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे मार्केटिंग कर हल्दीपोखर बाजार गई, लगभग एक घंटे के उपरांत लौटने पर देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर दाखिल देने के बाद देखा कि कमरे में सारे सामान बिखरे पड़े है और घर मे रखे 30 हजार रुपये नगद एवं उनकी पत्नी के सोने का लॉकेट एवं अंगूठी भी गायब है .पिंटू मंडल ने कोवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है .घटना की जानकारी मिलते ही कोवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है .




