जमशेदपुर : जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश का असर देखने को मिल रहा है. शहर के ज्यादातर हिस्सों में जलजमाव की वजह से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. इधर कदमा अनील सूर पथ में टाटा स्टील की ओर से बनाए गए नाना- नानी पार्क में बने तालाब के ओवरफ्लो करने से करीब 20 से 25 मकान और उसमें रह रहे लोग पिछले दस दिनों से कैद हो गए हैं. उनका घरों से निकलना दुश्वार हो गया है. मजे की बात तो ये है कि इनकी समस्याओं पर न तो टाटा स्टील गंभीर है न जिला प्रशासन. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 20-25 वर्षों से वह यहां रह रहे हैं. कभी ऐसे हालात नहीं बने. इसबार बारिश के कारण पार्क ओवरफ्लो कर गया है जिससे उनका घरों से निकलना दुश्वार हो गया है. इन्होंने जिला प्रशासन और टाटा स्टील से मदद की गुहार लगाई है. बताया कि इस जल जमाव की वजह से उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है स्थानीय विधायक भी मामले को लेकर गंभीर नहीं है.



