गालूडीह: लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार रात को गालूडीह आंचलिक मैदान के पास लगभग सौ साल पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया. पेड़ जड़ सहित उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा. हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ. दुकानदारों ने बताया कि गनिमत रही कि पेड़ आंचलिक मैदान की तरफ गिरा. (नीचे भी पढ़े)
वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. अगर पेड़ सड़क की ओर गिरता तो कई दुकान और झोपड़ी दब जाता. रात का समय होने के कारण जगह खाली था. उक्त जगह पर दिन में कई लोग दुकान लगाकर सब्जियां बेचते हैं. पीपल पेड़ के पास ही टेम्पू स्टैंड भी है. पेड़ के नीचे दिनभर यात्री सहित लोगों का उठना बैठना होता था.



