रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध की जानकारी ली. इस दौरान हेल्थ का अपडेट लिया. (नीचे भी पढ़े)
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले से हालात में बदलाव हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी स्तर से ऊपर उठकर गुरुजी को देखने के लिए गये और उनका हाल चाल जाना. इस मुलाकात को लेकर लोग सकारात्मक राजनीति के रुप में भी देख रहे है.



