जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस को लेकर घमासान शुरू हो गया है. बोनस का समझौता में अभी वक्त है. लेकिन अभी से ही घमासान शुरू हो गया है कि बोनस की राशि किसको कितना मिलना चाहिए. न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड के कर्मचारी डिमांड करने लगे है कि ओएस ग्रेड (ओल्ड सीरीज) की तरह का ही बोनस मिलना चाहिए. चूंकि, साल भर एक तरह का मेहनत एनएस ग्रेड के कर्मचारी करते है और ओएस ग्रेड के कर्मचारी भी करते है, इस कारण सामान बोनस मिलना चाहिए क्योंकि यह प्रोफिट शेयरिंग बोनस है. इसको लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों के वाट्सएप ग्रुप पर दो दिनों से हलचल मची हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने बिगुल फूंका है कि सामान बोनस मिलना चाहिए क्योंकि वे लोग सामान मेहनत करते है, जिससे कंपनी को प्रोफिट होता है और सामान प्रोफिट का समान हक उनको भी मिलना चाहिए. इसका विरोध भी कुछेक ओएस ग्रेड के कमेटी मेंबर कर रहे है. लेकिन इस पर एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने कहा कि कई पदाधिकारी ऐसे है, जो एनएस ग्रेड का वोट तो लेते है, लेकिन वे लोग एनएस ग्रेड का हित नहीं देखना चाहते है. इसको लेकर कड़ा विरोध एनएस ग्रेड ने किया है. फिलहाल बोनस को लेकर माहौल गर्माया हुआ है. 2025 में वेज रिवीजन समझौता के पहले ही बोनस पर घमासान ने यूनियन के पदाधिकारियों की चिंताएं बढ़ा दी है. अगर वे लोग बोनस पर ऐसा जंग कर रहे है तो वेज रिवीजन पर क्या होगा. इसको लेकर अभी से ही टेंशन में अधिकारी है.



