रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 10 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की क्षेत्रीय बैठक होने वाली है. बस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच गए हैं. उनके यहां आने पर भव्य स्वागत किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था समय तमाम मामलों को लेकर बातचीत करेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. वे गुरुजी शिबू सोरेन उनके इलाज के लिए नई दिल्ली में है. लेकिन इस बैठक में शामिल होने के लिए वह वापस रांची आ रहे हैं. इस बैठक को कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.



