जमशेदपुर: ओडिशा से रांची जा रही महालक्ष्मी बस गुरुवार तड़के एनएच 33 पर भिलाई पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी बस ओडिशा से रांची की ओर जा रही थी. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. संभवतः चालक की आंख लग गयी थी जिस कारण यह हादसा हुआ है.



