चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को नगर प्रबंधक की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र में संचालित मांस व मछली दुकानदारों और वेंडर के साथ बैठक हुई. इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र को कैसे स्वच्छ रखा जाए इसकी जानकारी दी गई. नगर प्रबंधक ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकान के अवशिष्ट को नगर पंचायत के कचरा गाड़ी वाहन में ही दें या खुद से नगर पंचायत के निर्धारित स्थल पर ही फेंके ताकि समय पर कचरा का उठाव हो सके और इससे लोगों को परेशानी ना हो. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि अगर दोबारा किसी दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के अवशिष्ट को इधर उधर फेंकते पाएं जाने पर नगर पालिका अधिनियम नियम 2011 के धारा 334 के अथवा धारा 360 के अंतर्गत 500 से 5000 का जुर्माना वसूला जाएगा. इस मौके पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की,पायोनियर सुपरवाइजर गौरव शर्मा, दुकानदार मो आकिब, हैदर अली, बापी बारीक,बाटो राम पूर्ति,मो विक्की समेत अन्य उपस्थित थे.



